
बिजली की बार-बार ट्रिपिंग से भीषण गर्मी में लोग परेशान, निगम के खिलाफ लोगों में आक्रोश।
![]() |
हरिराम गुर्जर,डेगाना | Tue, 17-Jun-2025 | ![]() |
---|
डेगाना. शहर सहित ग्रामीण अंचल में भी भीषण गर्मी में बिजली की बार बार आंख मिचौली, ट्रिपिंग, अत्यधिक लोड, वोल्टेज ज्यादा आने, फेस जाने की समस्या आ रही है। इसको लेकर गर्मी में पिछले कई दिनों से शहरवासी परेशान हैं। बार-बार रात को हर 2 मिनट 5 मिनट में बिजली जा रही, आ रही है। ट्रिपिंग के साथ ही ट्रांसफार्मर और लाइनों पर अत्यधिक लोड से जगह-जगह केबलें जल रही है। वहीं वोल्टेज कम ज्यादा आने से उपकरण नहीं चल पा रहे हैं। रही सही कसर फेस का भी बार-बार जाना और आना है। इससे शहर में सोमवार को दिन में भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार रात को बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से लोग विद्युत निगम के अधिकारियों और ऑफिस में फोन करते रहे। मगर, कोई भी अधिकारी और ऑफिस में कॉल उठाने को जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। इससे लोगों का निगम के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हालांकि पिछले दिनों से ही विधायक अजय सिंह किलक ने व्यवस्था में सुधार को लेकर अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। कुछ जगह ट्रांसफार्मर भी लगाए गए, केबल चेंज करने के लोड बढ़ाने के भी निर्देश प दिए गए। मगर, हालात जस के तस। प शहर के चांदारुण रोड़ स्थित वार्ड पन संख्या 20 के श्रीराम कॉलोनी और आसपास के कॉलोनियों में भी जि वोल्टेज की समस्या बार-बार आ रही ग्र है। बिजली की ट्रिपिंग हो रही है। कई बार फेस जा रहा है। अत्यधिक लोड है बढ़ रहा है। ट्रांसफार्मर चेंज नहीं किया जा रहा है। इससे आमजन दें परेशान है। इसको लेकर लोगों ने विधायक को भी अवगत करवाया व आक्रोश जताया।
Latest News
