
डेगाना शहर में सफाई अभियान ने ली गति, नगरपालिका प्रशासन द्वारा वार्डो में करवाई जा रही है साफ सफाई।बारिश के मौसम के मध्यनजर सफाई को दी जा रही है प्राथमिकता
![]() |
हरिराम गुर्जर,डेगाना | Tue, 17-Jun-2025 | ![]() |
---|
डेगाना नगरपालिका प्रशासन द्वारा बारिश के मौसम को मध्यनजर रखते हुए शहर के सभी 25 वार्डो में अलग अलग सफाई की टीमों का गठन करवाकर प्राथमिकता से साफ सफाई को गति दी जा रही है।इसके साथ ही नगरपालिका प्रशासन द्वारा शहर की मुख्य समस्या गंदे पानी निकासी नाले की सफाई भी जेसीबी की मदद से करवाई जा रही है। नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी जितेंद्र खीचड़ ने बताया कि विधायक अजय सिंह किलक के निर्देशानुसार शहर में मानसून की बारिश से पहले ही सफाई अभियान चलाकर वार्डो में गंदगी से डटी पड़ी नालियों की सफाई करवाकर सुचारू करवाने का कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने बताया कि शहर के वार्डो की सफाई को लेकर अलग अलग सफाईकर्मियों की टीमों का गठन कर दिया है।नगरपालिका क्षेत्र में चारों ओर सफाई करवाई जा रही है। बारिश के मौसम में रेलवे सीमा के पास गंदे पानी निकासी नाले की भी जेसीबी मशीन से पूरी तरह सफाई करवाई जा रही है जिससे बारिश में शहर के मुख्य मागों ओर गलियों में पानी भराव की समस्या से शहरवासियों को निजात मिलेगी और गंदा पानी भी सड़क मार्ग पर नहीं फैलेगा।उसके साथ ही वार्डो में कचरे का भी निस्तारण किया जा रहा हे।उन्होंने बताया कि शहर की मुख्य समस्या गंदे पानी निकासी नाला निर्माण की है जो विधायक अजय सिंह किलक के नेतृत्व में जल्द ही नाला निर्माण कार्य शुरू करवाकर इस मुख्य समस्या का भी निस्तारण किया जाएगा।
Latest News
