सीएमएचओ सैनी ने किया डेगाना के उप जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण बीसीएमओ व प्रभारी सहित मेडिकल स्टाफ को दिएं निर्देश
06 Sep 2025

सीएमएचओ सैनी ने किया डेगाना के उप जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

डेगाना. 

नागौर जिला सीएमएचओ डॉ. जुगलकिशोर सैनी ने डेगाना उप जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। सीएमएचओ डॉ. सैनी ने उप जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. संजय केडिया व ब्लॉक डेगाना बीसीएमओ डॉ. मेहराम महिया से शहरी ओर ग्रामीण चिकित्सा सेवाओं की जानकारियां ली। सीएमएचओ डॉ. सैनी ने उप जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष, डीडीसी काउंटर, लैब, एक्सरे रूम, मेल- फीमेल वार्डों निःशुल्क दवा केन्द्र सहित सभी वार्डो का निरीक्षण कर प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण में उप जिला अस्पताल के व्यवस्थाओं से सीएमएचओ संतुष्ट हुए, प्रभारी के व्यवस्थाओं में जबरदस्त सुधार की सराहना की। सीएमएचओ ने कहा कि आने वाले अस्पताल में मरीजों को तुरंत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाएं, सरकार की योजनाओं से मरीजों को तुरंत लाभान्वित करें। इस अवसर पर जिला स्तरीय टीम के एपिडेमोलॉजिस्ट शाकिर खान, एनसीडी प्रभारी सादिक त्यागी भी साथ थे।