सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांजू में जागरूकता के साथ हुआ टीकाकरण कार्यक्रम एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत बालिकाओं को लगाए निशुल्क टीके
19 May 2026

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांजू में जागरूकता के साथ हुआ टीकाकरण कार्यक्रम

डेगाना. 

राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांजू में बालिकाओं को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। अभियान के दौरान बालिकाओं को टीकाकरण के महत्व एवं इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. प्रहलादराम ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन बालिकाओं को गंभीर बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने अभिभावकों से भी बालिकाओं का समय पर टीकाकरण करवाने की अपील की।

इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. प्रहलादराम, एएनएम कोमल वैष्णव, नर्सिंग अधिकारी गिरिराजसिंह यादव एवं आशा सहयोगिनी कैलाशी देवी ने बालिकाओं को टीकाकरण के प्रति जागरूक करते हुए स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारियां दीं। चिकित्सा टीम द्वारा 22 से अधिक बालिकाओं का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया।

अस्पताल परिसर में आयोजित इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बालिकाओं को स्वच्छता, पोषण एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति भी प्रेरित किया। अभियान को लेकर अभिभावकों एवं ग्रामीणों में सकारात्मक उत्साह देखने को मिला।