डेगाना. जैसे-जैसे शहर सहित ग्रामीण अंचल में इन दिनों सर्दी के मौसम में वायरल और मौसमी जनित बीमारियां बढ़ी है। तो वहीं विशेष करके सर्दियों के मौसम में दांतों से जुड़ी, मुंह, जबड़े से जुड़ी विभिन्न प्रकार की बीमारियां और समस्याएं ज्यादा बढ़ने लगी है। इसको लेकर उपखंड मुख्यालय के सबसे बड़े उप जिला अस्पताल के वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. मुकेश पूनियां के पास मरीजों की कतारें लग रही है। दांतों से विशेष करके होने वाली बीमारियां मुंह में सड़न, जबड़े की समस्याएं, दातों की समस्याओं के अधिकांश केस आ रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में फ्लोराइड की समस्या के कारण हर किसी के दांतों में पीलापन और बीमारियों का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। इसको लेकर लगातार उप जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मुकेश पूनिया लोगों को इस संबंध में जागरूक कर रहे हैं।
सर्दियों में दांतों में होने वाली समस्याएं:-
- दांतों में कई प्रकार की समस्याए होती है। जैसे दांतों में झनझनाहट जो ठंडी हवा डेटीन ट्यूब्यूल्स पर लगने से होती है।
- दूसरी दांत दर्द जो रात को बढ़ता है। चबाने में तकलीफ होती है।
- तीसरी मसूड़े से खून आना जो कि विटामिन सी की कमी से।
- ठीक से ब्रश नहीं करने की वजह से होती है।
- मुंह सूखना जो कि कम पानी पीने या किसी दवा के साइड इफेक्ट, स्मोकिंग के कारण हो सकता है।
चिकित्सक ने सुझाएं उपाय:-
-हमेशा सॉफ्ट टूथब्रश काम में ले, 6 महीने में अपना ब्रश बदल लें।
-अगर, झनझनाहट संवेदनशील पेस्ट लगाने से बढ़ती है। तो ठीक से ठीक नहीं हो रही हो तो दांतों में फीलिंग करवाएं।
- मसूड़े से खून आ रहा हो तो विटामिन सी दें या स्केलिंग करवाएं।
- गर्भवती महिलाओं में यह समस्या हो सकती है। हर घंटे पानी पीए, पौष्टिक आहार लें।






