सरस्वती बाल निकेतन स्कूल डेगाना गांव में गणतंत्र दिवस पर प्रतिभाओं का किया सम्मान विभिन्न देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मची धूम
27 Jan 2026
रिपोर्टर: हरिराम गुर्जर
डेगाना. डेगाना गांव की सरस्वती बाल निकेतन स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित हुआ। जिसमें प्रतिभा का सम्मान किया गया। समारोह का विधिवत् शुभारंभ विद्यालय निदेशक व पूर्व सरपंच विशाल किलक, सचिव एवं पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष रतना चौधरी ने विधिवत् पूजा- अर्चना कर किया। गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण कर विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। जिसमें विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक देशभक्त विभिन्न सांस्कृतिक रंग-बिरंगे आकर्षक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।






