डेगाना.
डेगाना शहर के निवासी शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ. लालाराम कुलरिया को शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान भारत सरकार द्वारा पंजीकृत संस्था ‘प्रेस्टीजियस पीस अवार्ड काउंसिल’ की ओर से प्रदान किया गया। साथ ही उन्हें वैश्विक स्तर पर शांति, सद्भाव और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘लाइफटाइम मेंबरशिप’ से भी नवाजा गया है।
डॉ. कुलरिया पिछले करीब 37 वर्षों से शिक्षा, समाजसेवा, संस्कृति, कला, नैतिकता एवं मानवता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनका जीवन समानतामूलक, जातिविहीन और वर्गविहीन समाज के निर्माण के लिए समर्पित रहा है।
भील समाज पर किया शोध कार्य:-
डॉ. कुलरिया ने जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के समाजशास्त्र विभाग में ‘भील जाति का समाजशास्त्रीय अध्ययन’ विषय पर शोध कार्य किया। यह शोध उन्होंने डॉ. व्यास के निर्देशन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया। वर्तमान में वे डॉ. भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय से विधि की पढ़ाई भी कर रहे हैं तथा विधि सलाहकार के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।






