शिक्षाविद् डूडी की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा 2 अक्टूबर को विशाल रक्तदान शिविर, पोस्टर का किया विधिवत् विमोचन विभिन्न सेवा कार्यों का भी होगा आयोजन
29 Sep 2025

शिक्षाविद् डूडी की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा 2 अक्टूबर को विशाल रक्तदान शिविर, पोस्टर का किया विधिवत् विमोचन

डेगाना. शहर के निवासी लगातार राजकीय सेवाओं में रहें, शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में रहने वाले शिक्षाविद् स्वर्गीय हरीश डूडी की प्रथम पुण्यतिथि 2 अक्टूबर को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है। विशाल रक्तदान शिविर एवं विभिन्न सेवा कार्यों को लेकर रविवार शाम को शहर के वीर तेजा स्कूल परिसर में पूर्व तैयारी की बैठक आयोजित हुई। पोस्टर विमोचन किया। जनसंपर्क कार्यक्रम का विधिवत् आगाज किया गया। इस मौके पर पूर्व सरपंच मोतीराम मुरावतिया, भींयाराम लोमरोड़, कालूराम मुंडेल, शिक्षक संघ शेखावत संरक्षक सुरेश कुमार डूडी व शिक्षक नेता लालाराम कुलरिया ने जनसंपर्क कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ किया। पोस्टर विमोचन कर अधिकाधिक रक्तदान दान करने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर किशनाराम भाम्भू, अर्जुनसिंह खोजा, मोहनराम डोडवाडिया, राजेन्द्र गौड़, राजेन्द्र मुंडेल, सुरेश डूडी, रविंद्र डूडी, सुगनाराम छरंग, पवन पुरोहित, दिनेश कारेल, मजीद खां सहित मौजूद थे। रक्तदान शिविर का आयोजन वार्ड नंबर चार वीर तेजा संस्थान परिसर डेगाना में रखा गया है।