शिक्षाविद् किशनाराम जनागल का भव्य सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित
11 May 2026

शिक्षाविद् किशनाराम जनागल का भव्य सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित

डेगाना.

राउप्रावि कालवी (ब्लॉक जायल) के प्रधानाध्यापक किशनाराम जनागल के 38 वर्ष के गौरवपूर्ण राजकीय सेवा कार्यकाल पूर्ण होने पर मंगलवार को भव्य सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर जनागल का माल्यार्पण, साफा पहनाकर एवं उपहार भेंट कर भावभीना सम्मान किया।

शिक्षक संघ शेखावत उपशाखा डेगाना के ब्लॉक अध्यक्ष बजरंगलाल सोहू ने बताया कि जनागल एक कुशल प्रशासक, मिलनसार एवं हंसमुख व्यक्तित्व के धनी रहे हैं। उन्होंने अपने सेवाकाल में सदैव ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समयपालन का परिचय दिया। शिक्षा जगत में उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

वक्ताओं ने कहा कि जनागल ने जहां भी सेवाएं दीं, वहां विद्यालय विकास और विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य किया। उनके मार्गदर्शन से अनेक विद्यार्थियों ने जीवन में सफलता प्राप्त की, जो उनकी शिक्षकीय प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

समारोह के दौरान अतिथियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ एवं सुखमय सामाजिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर  पूर्व मंत्री मंजू मेघवाल, सुरेन्द्रसिंह सरपंच भावला, प्रधानाचार्य नरोत्तम कुमार, मुन्नालाल पंवार, रामचंद्र पंवार, चुन्नीलाल कालवी, कुम्भाराम, मोनू सोनी, बजरंगलाल सोहू, गोदूराम, अर्जुनराम किलक, भैरूराम गोदारा, रामनिवास कंसवा (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस), हरदीनराम गोदारा (सरपंच), हरीराम डुकिया (ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस शैक्षिक प्रकोष्ठ), जीवणराम लोमरोड, शिक्षाविद् कानाराम बुरानिया, जितेंद्र पचार (पूर्व उपप्रधान), शंकरलाल (सेवानिवृत्त पटवारी), रूगनाथ बैदा (सेवानिवृत्त प्राचार्य) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।