शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार, जिसका उपयोग आप दुनिया को बदलने के लिए कर सकते हैं- किलक ग्राम दागड़ी में विधायक किलक ने पहुंचकर में आरएएस चयनित 29 वीं रैंक सरोज चोयल का किया स्वागत- सम्मान
24 Oct 2025

शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार, जिसका उपयोग आप दुनिया को बदलने के लिए कर सकते हैं- किलक

डेगाना. उपखंड के ग्राम दागड़ी में डेगाना विधायक अजयसिंह किलक‌ ने गुरुवार को पहुंचकर आरएएस चयनित 29 वीं रैंक सरोज चोयल पुत्री सीताराम चोयल का स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर विधायक अजयसिंह किलक‌ ने सरोज को बधाई व शुभकामनाएं दी। किलक ने कहा कि सरोज ने गाव व डेगाना का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है, जिसका उपयोग आप दुनिया को बदलने के लिए कर सकते हैं। विधायक ने बताया कि डेगाना क्षेत्र से सर्वाधिक पूरे प्रदेश में 25 करीब प्रतिभाओं ने गांव- ढाणी से निकलकर आरएएस परीक्षा में टॉप रैंक तक हासिल की है। इसीलिए डेगाना को टंगस्टन नगरी के साथ-साथ आरएएस की फैक्ट्री कहा जाने लगा है। 

शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार, जिसका उपयोग आप दुनिया को बदलने के लिए कर सकते हैं- किलक

उन्होंने बताया कि उनका विजन है, सभी प्रतिभाओं के वह घर जाकर गांव-ढाणी तक उनका मान सम्मान करेंगे। जिसकी शुरुआत आज से हुई है। उनके मार्गदर्शन से सभी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन के लिए गांवों में लाइब्रेरियों की स्थापना करेंगे। युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन, उनका सहयोग करने के लिए वह एक अभिनव प्रयोग व एक नए नवांचार करने जा रहे हैं। इसको लेकर सभी ग्रामीणों ने विधायक का भी आभार जताया। इस मौके पर पूर्व सरपंच हरदीनराम गोदारा, पूर्व उपप्रधान हरिराम पूनिया, मुन्नालाल गोदारा, रावताराम दागड़ी, सीताराम चोयल, निजी सचिव रामअवतार पारीक, पीएसओ राकेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण व लोग मौजूद थे।