वेंकेटेश सत्यनारायण मंदिर में अन्नकूट महोत्सव 30 अक्टूबर को 56 भोग की झांकी सजाई जायेगी।
24 Oct 2025
रिपोर्टर: हरिराम गुर्जर
शहर के सदर बाजार स्थित वेंकेटेश सत्यनारायण मंदिर में 30 अक्टूबर को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन होगा। समाज के राकेश करवा ने बताया कि शहर के वेंकेटेश सत्यनारायण मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गोपाष्टमी के अवसर पर अन्नकूट महोत्सव गुरुवार को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। मंदिर के बेधनाथ करवा ने बताया कि मंदिर को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा।भगवान की नयना भिराम झांकी सजाकर छपन प्रकार के व्यजनों का भोग लगाया जाएगा। मंदिर में अंकुट महोत्सव के तहत मंदिर में भक्तों को द्वारा रंगोली बनाई जाएगी। इस दौरान दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। शाम 4 बजे ठाकुर जी की आरती कर 56 भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरण होगा।जिसकी तैयारिया जोर शोर से चल रही है।






