विद्यार्थियों को नियमित व्यायाम, संतुलित आहार व मानसिक शांति बनाएं रखने की जरूरत- भारती डेगाना की राना इंटरनेशनल स्कूल में केयरिंग सोल फाउंडेशन द्वारा "कैंसर प्रिवेंशन" विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, दी विभिन्न जानकारियां
23 Sep 2025

विद्यार्थियों को नियमित व्यायाम, संतुलित आहार व मानसिक शांति बनाएं रखने की जरूरत- भारती

डेगाना. डेगाना में केयरिंग सोल फाउंडेशन द्वारा "कैंसर प्रिवेंशन" विषय पर जागरूकता कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित हुआ। विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम शहर की राना इंटरनेशनल स्कूल, डेगाना सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें केयरिंग सोल फाउंडेशन से आए सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य सलाहकार विनोद कुमार भारती ने विद्यार्थियों को कैंसर से बचाव के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में विनोद कुमार भारती ने बताया कि आज के व्यस्त जीवन में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचने के लिए हमें अपनी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और मानसिक शांति बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने फास्ट फूड, अत्यधिक तेल-मसाले वाले भोजन और जंक फूड से बचने की चेतावनी देते हुए कहा कि घर का बना ताजा, स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन ही स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। साथ ही, उन्होंने तंबाकू, गुटखा, और अन्य हानिकारक पदार्थों से दूर रहने का आग्रह भी किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बड़ी रुचि से भाग लिया व कई सवाल पूछकर अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दिखाई। विद्यालय प्रबंधन की ओर से रामचंद्र जाजून्दा, प्राचार्य सहित ने भी इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं। स्वास्थ्य संबंधी विषय में विभिन्न सवाल जवाब हुए विभिन्न जानकारियां सरकार की ओर से और संस्थाओं की ओर से चलाए जा रहे  मुहिम की जानकारियां दी गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी और शिक्षक मौजूद थे।

अध्यक्षता करते हुए मयूर एजुकेशन ग्रुप डायरेक्टर देवकरण उ ने कहा कि लगातार संस्थान पिछले कई सालों से प्रतिभाओं उत्कृष्ट शिक्षकों के लिए काम कर रहा है। उन्होंने प्रतिभाओं को टेस्ट जैसे माध्यम में भी नगद प्रोत्साहन राशि देकर प्रोत्साहित किया। तो वहीं शिक्षकों को जिनका रिजल्ट बेहतर रहा बोर्ड में उन्हें 71 हजार से लेकर 51 हजार, 31, 21 व 11 हजार तक की राशि प्रदान की। इस मौके पर विभिन्न खेल क्षेत्र की प्रतिभाओं को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथि राजस्थान पुलिस सर्विस आरपीएस पुलिस डीएसपी रोहित चौधरी रेण को पहली बार विद्यालय पहुंचने पर स्मृति चिन्ह प्रदान कर मालाएं, साफा पहंनाकर सम्मान किया गया। वरिष्ठ पत्रकार हरिराम गुर्जर में संबोधित करते हुए कहा कि मयूर एजुकेशन ग्रुप संस्थान काफी पुराना है और विद्यार्थियों के अनुशासन और शिक्षा के क्षेत्र में नए प्रगति के सौंपान गढ़ रहा है। उन्होंने विशेष करके विद्यार्थी जीवन में अभी से ही कुछ न कुछ टारगेट निश्चित करने की विषय पर प्रकाश डाला। अतिथियों का भी सम्मान किया गया। हजारों की संख्या में मौजूद विद्यार्थियों व सैकड़ों शिक्षकों ने पूरे कार्यक्रम में अनुशासन के साथ भागीदारी निभाई। इस मौके पर मंच संचालन घींसू मंडा ने किया।