राना इंटरनेशनल स्कूल डेगाना में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखा देशभक्ति, सांस्कृतिक, लोक कलाओं का संगम। एसीजेएम, नवचयनित आरएएस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र
25 Dec 2025

राना इंटरनेशनल स्कूल डेगाना में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखा देशभक्ति, सांस्कृतिक, लोक कलाओं का संगम।

डेगाना. राना इंटरनेशनल स्कूल डेगाना में शिक्षा, संस्कार व प्रेरणा से ओतप्रोत भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह गुरुवार को आयोजित हुआ। समारोह का अतिथियों ने पूजा- अर्चना कर विधिवत् शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि डेगाना कोर्ट एसीजेएम राजेश्वर विश्नोई थे। अध्यक्षता सीआई हरीश कुमार सांखला ने की। विशिष्ट अतिथि नवचयनित आरएएस संजय भांभू गौरेड़ी, आरएएस सरोज चोयल दागड़ी, पूर्व सरपंच जवानाराम जाजूंदा, स्कूल डायरेक्टर चेनाराम जाजूंदा, वरिष्ठ पत्रकार हरिराम गुर्जर दीपपुरा, अशोक गुर्जर, राकेश सियाक, माणक तोषनीवाल, फिरोज खान, सत्यनारायण शर्मा, शौकत मंचस्थ थे। स्कूल परिवार की ओर से अतिथियों का सम्मान स्मृति चिन्ह के साथ साफा पहंनाकर किया गया। प्रार्चाय डॉ. अर्णिमा रस्तोगी ने स्कूल का सालाना लेखा- जोखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि लगातार टॉप परिणाम के साथ विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाएं परचम लहरा रही है। राना इंटरनेशनल स्कूल की प्रतिभा डॉक्टरष इंजीनियर, विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं, विभिन्न प्राइवेट सेक्टर में विभिन्न आर्मी, एनडीए जैसी सर्विस में भी टॉप रही है। एसीजेएम राजेश्वर विश्नोई ने कहा कि सक्सेस के बाद भी समस्याओं आती है, फंडामेंटल विचारों को शुद्ध करे, जैसा कर्म उसका परिणाम वैसा मिलेगा, विचार अच्छे होंगे, कर्म फल अच्छा मिलेगा, धर्म का पालन उचित है। 

राना इंटरनेशनल स्कूल डेगाना में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखा देशभक्ति, सांस्कृतिक, लोक कलाओं का संगम।

आरएएस संजय भांभू गौरेड़ी ने कहा कि ज्ञान जरूरी है, ज्ञान ही जीवन है, दूसरा अनुशासन, तीसरा सेल्फ स्टडी, चौथा रिवीजन करना जरूरी है, सफलता खुद चलकर आएगी‌। आरएएस सरोज चोयल ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। इसलिए ग्रामीण परिवेश की प्रतिभाओं को परिवारजन भी सपोर्ट करें, जिससे वह आगे बढ़ सकें। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में देशभक्ति, इतिहास, पुराने युद्ध सहित लोक कला, संस्कृति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी। विद्यार्थियों की लगातार की गई कार्यक्रमों को लेकर माकूल तैयारी से कार्यक्रमों में जोशीली झलक देखने को मिली। स्कूल की विभिन्न क्षेत्रों में चयनित, टॉपर प्रतिभाओं एवं अभिभावकों को अतिथियों ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर हजारों की संख्या में छात्र व अभिभावक मौजूद थे।