राना इंटरनेशनल स्कूल डेगाना में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
17 Aug 2025

राना इंटरनेशनल स्कूल डेगाना में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

डेगाना. राना इंटरनेशनल स्कूल डेगाना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए और श्रीकृष्ण लीला पर भजन गाकर वातावरण को भक्ति-रस से सराबोर कर दिया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई राधा-कृष्ण झांकी रही। आकर्षक वेशभूषा और भावपूर्ण प्रस्तुति ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय प्रशासन के रामचंद्र जाजून्दा ने कहा कि विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का चरित्र हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनका उपदेश “कर्म करो, फल की चिंता मत करो” जीवन में आत्मसात करने योग्य है। साथ ही यह भी संदेश दिया गया कि हमें अपनी संस्कृति, परंपराओं और पर्वों को हमेशा याद रखना चाहिए ताकि बच्चों में धर्म, ज्ञान व संस्कारों का विकास होता रहे। इस मौके पर बड़ी संख्या में बच्चें मौजूद रहे।