राठौड़ को बनाया कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ नागौर शहर अध्यक्ष शिक्षकों ने किया स्वागत सम्मान
25 Jan 2026
रिपोर्टर: हरिराम गुर्जर
डेगाना.
कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ नागौर जिलाध्यक्ष लालाराम कुलरिया डेगाना ने पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा व प्रदेश कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अभिमन्युसिंह भदौरिया के निर्देश पर कार्यकारिणी में विस्तार किया है।
कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ नागौर शहर अध्यक्ष पद पर चिरंजीतसिंह राठौड़ शिक्षाविद् को जिम्मेदारी दी गई है। जो राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं शारीरिक शिक्षक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे हुए हैं। उनके चयन से खेल क्षेत्र और शिक्षक प्रकोष्ठ में काफी काम और अनुभव का फायदा मिलेगा। इसको लेकर शिक्षकों ने उनका स्वागत सम्मान किया। तो वही इस मौके पर राठौड़ ने कहा कि शिक्षक प्रकोष्ठ में जुड़कर वह है खुद लगातार संगठन और विभिन्न गतिविधियों के लिए काम करेंगे।






