राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभाओं का सम्मान
11 Sep 2025

राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभाओं का सम्मान

डेगाना.स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल, डेगाना में बुधवार को दो छात्राओं के राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में चयन होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कलस्टर स्तरीय विज्ञान मेले में कक्षा 9 की अविका चौधरी ने स्मार्ट सिटी मॉडल बनाकर सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 8 की अर्पिता करवा ने आत्महत्या पूर्व सूचना देने वाला मॉडल तैयार कर जूनियर वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य पूनाराम महिया ने छात्राओं क को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। इस प्रतियोगिता में नागौर, डीडवाना, सूरतगढ़ आदि स्थानों से छात्र शामिल हुए थे। स्कूल स्टाफ ने भी चयनित छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर स सुरेन्द्र प्रजापत, सुशील कुमार, मन्जू कमारी, मुकेश कुमार, राजकुमार, तेजपाल स्वामी, श्रीनिवास जाट, मुकेशसिंह, महेन्द्रसिंह, नेमाराम स चोयल, निकिता सोनी आदि उपस्थित रहे।