डेगाना.
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन- राजस्थान द्वारा संगठन विस्तार के तहत नागौर जिले में नई नियुक्ति की गई है। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सीबी यादव की ओर से बताया गया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा तथा प्रभारी रीना वल्लभी की अनुशंसा के बाद यह नियुक्ति की गई है। जारी आदेश के अनुसार नागौर जिले में डॉ. हरिराम जाट खुड़ी कलां को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। संगठन की ओर से नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से अपेक्षा की गई है कि वे संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ पंचायत स्तर तक कांग्रेस की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
डॉ. हरिराम जाट की नियुक्ति को लेकर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन का विस्तार होगा।






