डेगाना. युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रियता इन दिनों डेगाना विधानसभा क्षेत्र सहित नागौर जिले में देखने को मिल रही है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक लगातार बैठकों का दौर जारी है, जिनमें संगठन को मजबूत बनाने और विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। इसी क्रम में डेगाना शहर सहित ग्राम जाखेड़ा, मांझी, सांजू, ईडवा, पालियास, डेगाना गांव और हरसौर समेत विभिन्न स्थानों पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठनात्मक मजबूती का संकल्प लिया। युवा कांग्रेस नागौर जिलाध्यक्ष पद के प्रमुख उम्मीदवार मनीष व्यास जाखेडा ने डेगाना सहित नागौर जिले के मेड़ता सिटी, रियाबड़ी, नागौर जिला मुख्यालय, मुंडवा, खींवसर, जायल सहित क्षेत्र का दौरा किया। तो वहीं बैठकों को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस नेता मनीष व्यास जाखेड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के संगठन में युवा कार्यकर्ता ही रीढ़ की हड्डी के समान होते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य राजनीति में उज्ज्वल है, लेकिन इसके लिए स्वच्छ छवि और उन्होंने युवाओं को संयम बरतने की सीख देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में आक्रोश या गुस्से में निर्णय नहीं लेना चाहिए। संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर अपनी पकड़ मजबूत करनी होगी।
संगठन चुनावों को लेकर इन दिनों सक्रियता बढ़ी है इन दिनों यूथ कांग्रेस के ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया भी जारी है। इसी के चलते विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करने और संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
बैठकों में कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, जनसमस्याओं के समाधान और आगामी रणनीतियों को लेकर विचार-विमर्श किया। मनीष व्यास का युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मालाएं पहंनाकर साफा बांधकर डीजे की धुनों पर नाचते गाते हुए, घोड़ी पर बिठाकर स्वागत सम्मान किया।






