माहेश्वरी महिला मंडल डेगाना ने गौसेवा से किया नववर्ष का स्वागत। गोशाला में किया पौष बड़ा का आयोजन
06 Jan 2026
रिपोर्टर : राकेश करवा
डेगाना। माहेश्वरी महिला मंडल डेगाना द्वारा नववर्ष एवं पौष बड़ा के पावन अवसर पर श्री गोपाल गौशाला, डेगाना में गौसेवा का धार्मिक व प्रेरणादायी आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महिला मंडल की सदस्यों ने गौ माताओं को लापसी का भोजन एवं हरा चारा खिलाकर सेवा की तथा भक्ति-भाव से भजनों की प्रस्तुति देकर गौ माताओ को रिझाया।महिला मंडल अध्यक्ष सुमित्रा सारड़ा एवं सचिव प्रियंका भूतड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी महिलाएँ ठीक दोपहर 2:00 बजे व्यंकटेश मंदिर से बस द्वारा सामूहिक रूप से गौशाला के लिए रवाना हुईं। गौशाला पहुँचकर महिलाओं ने मधुर भजनों का गायन किया, जिसके पश्चात गौ माताओं को हरा चारा एवं लापसी का भोग अर्पित किया गया।






