महिलाओं ने मनाया बछबारस का पर्व गाय व बछड़े की पूजा कर सुनी कहानी
20 Aug 2025

महिलाओं ने मनाया बछबारस का पर्व

डेगाना- शहर सहित ग्रामीण अंचल में बुधवार को बछबारस का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया। राकेश करवा ने बताया की माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने भी इस पर्व को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने गाय व बछड़े की पूजा अर्चना कर घर व परिवार में खुशहाली की कामना की। कलावती करवा व सुमित्रा करवा ने बताया की गाय व बछड़े की पूजा करने के बाद कथा का श्रवण किया जाता है। कथा के अनुसार महिलाएं अपने पुत्र की लंबी उम्र व रक्षा के लिए व्रत को करती है। इस दिन महिलाएं गाय के दूध का या उससे बनी वस्तु का व चाकू से कटी सब्जी का सेवन नही करती है। इस दिन बाजरे की रोटी व मोठ की बनी ही सब्जी का सेवन करती है। इस अवसर पर राजुदेवी करवा, संतोष करवा,कलावती करवा, सुमन करवा, सुमित्रा करवा, कोमल करवा, रुतबी करवा, मधु करवा,मंजू पुरोहित सहित महिलाएं मौजूद थी।