महालक्ष्मी टैक्सटाईल डेगाना ने शिक्षाविद् जाखड़ को किया चांदी की गणेश मूर्ति प्रदान कर सम्मानित लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में दे रहे सेवाएं
20 Aug 2025
रिपोर्टर: हरिराम गुर्जर
डेगाना. स्वतंत्रता दिवस समारोह पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बंवरला में पिछले 28 सालों से कार्यरत अध्यापक लेवल प्रथम परसाराम जाखड़ की उत्कृष्ट सेवाओं से प्रेरित होकर महालक्ष्मी टैक्सटाईल डेगाना के मालिक सलीम ने चांदी की गणेश मूर्ति देकर सम्मानित किया। साथ ही कक्षा 10 एवं 12 व कक्षा 8 में प्रथम से तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी चांदी की गणेश मूर्ति देकर सम्मानित किया गया। यह जानकारी राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत शाखा डेगाना संरक्षक सुरेश कुमार डूडी ने दी।






