बागड़िया को नागौर ब्लॉक कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष किया नियुक्त
23 Jan 2026

बागड़िया को नागौर ब्लॉक कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष किया नियुक्त

डेगाना. 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रकोष्ठ जिला शाखा नागौर के जिलाध्यक्ष लालाराम कुलरिया डेगाना ने पीसीसी चीफ गोविन्दसिंह डोटासरा व प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदौरिया के निर्देशानुसार  नागौर ब्लॉक का अध्यक्ष का दायित्व कुम्भाराम बागड़िया सेवानिवृत प्रिसींपल निवासी सीगड़ को सौंपा गया है। कुम्भाराम नागौर ब्लॉक की अपनी कार्यकारिणी का गठन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व कांग्रेस के पदाधिकरियों से गहन विचार विमर्श के बाद गठन करेगें।  बागड़िया के ब्लॉक अध्यक्ष बनने से नागौर ब्लॉक में कॉग्रेस को मजबूती मिलेगी व बागड़िया के ओजस्वी, व्यक्तिव सरल स्वभाव, मिलनसारीता व अच्छे व्यक्तित्व के गुणों के कारण कॉग्रेस की फलोंशिप योजनाओं को धरातल पर उतारने में कॉग्रेस को मजबूती मिलेगी। समाजसेवा, सामाजिक कार्यों के आधार पर व राजनीति में मजबूत पकड़ के सहारे जिले में कॉग्रेस संगठन को मजबूत करेगें। पूरे ब्लॉक नागौर में बागड़िया परिवार का शिक्षा के साथ साथ अन्य समाजसेवा, खेलकूद व मिलनसारीता में अग्रेणी स्थान है। नागौर ब्लॉक में कॉग्रेस मजबूती की ओर बढेगी और कन्धे से कन्धा मिलाकर कॉग्रेस को मजबूत करेंगें।