डेगाना.ग्राम मेहराणा- जावला की श्री कल्याण ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन में सोमवार को आरएएस प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। आरएएस टॉपर रहे रिछपाल गोदारा को कल्याण रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। श्री कल्याण ग्रुप आफ एजुकेशन जावला- मेहराणा डायरेक्टर उमेशसिंह राजपुरोहित ने बताया कि आरएएस व एएसआई दोनों में टॉपर रहे ग्रामीण प्रतिभा के धनी रिछपाल गोदारा की शिक्षा शुरुआती दिनों में श्री कल्याण एजुकेशन ग्रुप स्कूल में हुई है। बहुत ही होनहार व प्रतिभावान विद्यार्थी रहे। गांव, ग्रामीण क्षेत्र किसान के घर में जन्म लेकर देशभर में नाम रोशन किया है। यह हमारे संस्था के लिए गर्व का विषय है। इस मौके पर संस्थान विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों, ग्रामीणों की ओर से विद्यालय परिसर में ही भव्य स्वागत सम्मान किया गया। इस मौके पर निदेशक उमेशसिंह राजपुरोहित, प्रधानाचार्य लक्ष्मणराम, व्यवथापक गजेंद्र गोदारा, कृपाशंकर टाक, गोपालदान, सतीश चौधरी, कैलाश गोदारा सहित अध्यापकगण व सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। रिछपाल गोदारा ने कहा कि उन्होंने श्री कल्याण एजुकेशन ग्रुप में पढ़ाई करके यहां के डायरेक्टर, गुरुजनों यहां के वातावरण में आगे बढ़ने के ललक पैदा की। उसी का परिणाम है, कि आज मैं इस मुकाम पर हूं, संस्था का आभार जताया।






