डेगाना (नागौर). नागौर जिले का ग्रामीण क्षेत्रों में गांव- ढाणियों का इलाका डेगाना उपखंड क्षेत्र। जिसको जिले में ग्रामीण व पिछड़े इलाके के रूप में जाना जाता है। क्योंकि, यहां पर ना कोई इंडस्ट्रीज है, ना कोई खेती का बड़ा कारोबार है। मात्र लोग बारिश के पानी पर निर्भर रहते हैं। बारिश के दिनों में होने वाली खेती पर निर्भर रहते हैं। क्योंकि यहां पर जो पेयजल फ्लोराइड युक्त है। इसलिए कोई इस तरह का बड़ा केंद्र बिंदु नहीं है। किसान वर्ग में कड़ी मेहनत, अपने बलबूते के माध्यम से बच्चों को पढ़ने पर जोर दिया। इसी का आज परिणाम है कि राजस्थान प्रशासनिक सेवा आरएएस जैसी टॉप परीक्षा में यहां के युवाओं ने बाजी मारी है। टॉप 10 परिणाम में जहां डेगाना क्षेत्र के एक साथ दो युवाओं का सिलेक्शन हुआ है। तो वही 12 वीं 13 वीं, 23 वीं रैंक से 25 से भी ज्यादा प्रतिभाओं ने आरएएस मुख्य परीक्षा परिणाम में बाजी मार ली है। इससे साबित होता है कि यह क्षेत्र अब धीरे-धीरे प्रशासनिक सेवाओं और विभिन्न क्षेत्रों के लिए एक फैक्ट्री के रूप में तैयार हो रहा है। जो ना कोई कोचिंग है, ना कोई बड़े स्तर पर पढ़ाई है। गांव- ढाणी से गांव में अपने खेती किसानी, अपने मूल गांव के कामों को करते हुए इन युवा प्रतिभाओं ने परचम लहराया है। एक साथ इस तरह लगातार चयन के बाद प्रतिभाओं के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। स्थानीय विधायक अजयसिंह किलक ने भी सभी को फोन कॉल करके, फेसबुक पर ट्वीट करके क्षेत्र के युवाओं के इस परचम पर बधाईयां दी है।
एक दूसरे से प्रेरणा लेकर बढ़ रहे आगे:-
क्षेत्र में विशेष करके कोई एजुकेशन हब, ऐसी शिक्षा का कोई बड़ा केंद्र बिंदु भी नहीं है। मगर, फिर भी यहां के स्थानीय चाहे सरकारी विद्यालय, चाहे प्राइवेट स्कूल सभी क्षेत्र में पढ़ाई को लेकर बहुत अलर्ट है। अच्छा परिणाम भी बोर्ड परीक्षाओं में विभिन्न खेलों में विभिन्न सेवाओं में प्रतिभाओं ने दिखाया है। इसी के बलबूते पर क्षेत्र के कई युवा इस में चयनित हुए। इसको लेकर पूर्व में चयनित आईएएस धनराज कारेल ने बताया कि वास्तव में ही डेगाना क्षेत्र में इस बार जिले ही नहीं पूरे प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ा है। लगातार युवा मोटिवेशन से एक दूसरे से प्रेरित होकर आरएएस जैसी परीक्षा में बड़ी संख्या में चयन हुआ है। यह क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
टॉप 10 में डेगाना क्षेत्र की दो प्रतिभाओं ने बनाई जगह:-
क्षेत्र के ग्राम चारणावास निवासी विक्रमसिंह खिड़िया का राजस्थान स्तर पर 5 वीं रैंक हासिल की है। पिता ओंकारसिंह खिडिया अध्यापक है, माता ग्रहणी है। दो भाईयों में से एक भाई शिक्षक पद पर कार्यरत है। विक्रमसिंह खिड़िया ग्राम विकास अधिकारी पद पर भैरुंदा पंचायत समिति में कार्यरत हैं। विक्रमसिंह ने बताया कि लगातार मेहनत के बल पर सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि साधारण परिवार से हैं। हमेशा आगे बढ़ाने के ललक व कड़ी मेहनत से सफलता का पद हासिल किया है। इसका श्रेय माता-पिता परिवारजनों, गुरुजनों सभी को जाता है। इसी प्रकार ग्राम टेहला निवासी अंजनी लखावत ने 7 वीं रैंक हासिल की है। जो गांव- खेती किसानी से जुड़े हैं।






