पेड़- पौधों से हमें ऑक्सीजन ही नहीं मिलती, इनसे धरती की सुंदरता भी बढ़ती है: डारा हरियाऴो राजस्थान अभियान:- सघन पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित, 511 पौधे लगाने का लक्ष्य
20 Aug 2025

पेड़- पौधों से हमें ऑक्सीजन ही नहीं मिलती, इनसे धरती की सुंदरता भी बढ़ती है:

डेगाना. शहर के अजमेर रोड़ पर स्थित मयूर एजुकेशन ग्रुप डेगाना के स्कूल परिसर में चल रहे राज्य सरकार के निर्देशानुसार हरियाऴों राजस्थान अभियान के तहत सघन पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मयूर एजुकेशन हब डेगाना के निदेशक देवकरण डारा ने कहा कि पेड़-पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलती है, यह पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण अंग है। इन्ही से धरती की सुंदरता बढ़ती है। हरियाऴो राजस्थान अभियान पर्यावरण संरक्षण के लिए सबसे बड़ा व अच्छा अभियान। कृषि विज्ञान व्याख्याता घिंसु मण्डा के अनुसार परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम चार दिन चलेगा। जिसमें कक्षा 12 कृषि विज्ञान वर्ग द्वारा छायादार, सजावटी, औषधीय, पुष्पीय व फल वृक्ष जैसे कुल 511 विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे। मंडा ने बताया कि पिछले 5 सालों से कृषि विज्ञान के विद्यार्थी पौधारोपण कार्यक्रम संचालित कर पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेते है। गौरतलब है, कि मयूर में कृषि विज्ञान की छात्राएं रक्षाबंधन त्यौहार पेड़ पौधों के राखी बांधकर ही मनाती है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार एवं सैकड़ो विद्यार्थी मौजूद रहें।