डेगाना.
डेगाना क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल मिर्धा ने डेगाना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने गांवों में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू होते हुए समाधान का भरोसा दिलाया।
युवा नेता हिमांशु ढाका हरसौर ने बताया कि पूर्व विधायक मिर्धा ने उनके आयोजित शादी विवाह और पारिवारिक कार्यक्रम में जाट विश्वामस्थली पुष्कर में पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया इस मौके पर उन्होंने ढाका परिवार को शुभकामनाएं दी। तो वही इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कई जनप्रतिनिधि, विधायक, कई अधिकारी, कर्मचारी, उद्योगपति, डाक्टर, पत्रकार सहित विभिन्न वर्ग के लोग भी शामिल हुए। इस मौके पर पर हिमांशु ढाका हरसौर, श्रवण कुमार, मेवाराम ढाका, ओमप्रकाश ढाका, सज्जन्मल ढाका, जयपाल पेडीवाल सॉफ्टवेयर इंजीनियर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। इसी प्रकार क्षेत्र के डेगाना सहित पीलवा, बाड़ीघाटी, थांवला सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भी भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। दौरे के दौरान मिर्धा ने आमजन से सीधा संवाद कर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं की जानकारी ली तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से कार्य करने की बात कही।






