नवचयनित आरएएस 22 वी रैंक प्राप्त दयालराम ढाका का सांजू में किया स्वागत सम्मान ग्रामीणों ने स्वागत सम्मान किया।
07 Nov 2025

नवचयनित आरएएस 22 वी रैंक प्राप्त दयालराम ढाका का सांजू में किया स्वागत सम्मान

डेगाना. राजस्थान प्रशासनिक सेवा आरएएस में 22 वीं रैंक हासिल करने वाली पतिभा के रूप में दयालराम ढाका का स्वागत सम्मान कार्यक्रम बुधवार को आयोजित किया गया। सांजू के बाईपास हाईवे पर स्वागत सम्मान किया गया। इस मौके पर दयालराम ढाका ने कहा कि यह सम्मान, यह प्रोत्साहन ही है, जिससे पहले नगर पालिका सेवा के ईओ पद पर भी अच्छी रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की। इसके बाद आरएएस सेवा में सफलता मिली है। इससे युवाओं को मोटिवेशन मिलेगा। उन्होंने ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ढाका का मारवाड़ी परंपरा से साफा बंधवाकर मालाएं पहंनाकर स्वागत सम्मान किया गया। इस मौके पर कालनी किशनाराम जनागल प्रधानाध्यापक, मुन्नालाल गोदारा उपप्रधान डेगाना, महावीरसिंह सांजू एडवोकेट, पूर्व रामनिवास कसवां पूर्व सरपंच, नवीन उपाध्याय शिक्षक, प्रवीण जनागल, मुकेश ढाका, निव्या बाजिया कुराड़ा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व लोग मौजूद थे।