देवनारायण प्राथमिक महिला सहकारी समिति केरिया रावां सर्वश्रेष्ठ महिला समिति के रूप में हुई चयनित राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आगामी दिनों में मिलेगा पुरस्कार, किसानों व ग्रामीणों ने जताई खुशी
20 Jan 2026

देवनारायण प्राथमिक महिला सहकारी समिति केरिया रावां सर्वश्रेष्ठ महिला समिति के रूप में हुई चयनित राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम
डेगाना. अध्यक्ष रुक्मिणी देवी खिलेरी।

डेगाना. एनसीडीसी क्षेत्रीय उत्कृष्ठता व श्रेष्ठता पुरस्कार 2025 की राज्य स्तरीय चयन समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई। जिसमें डेगाना क्षेत्र के और नागौर जिले से एकमात्र देवनारायण प्राथमिक महिला सहकारी समिति- केरिया रावां का चयन महिला सर्वश्रेष्ठ समिति के रूप में किया गया है। देवनारायण प्राथमिक महिला सहकारी समिति अध्यक्ष रूक्मणी देवी खिलेरी रामसरी ने बताया कि समिति का चयन होने पर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं, किसानों, ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। एनसीडीसी द्वारा प्रत्येक दो वर्ष मे एक बार राज्य स्तर पर विभीन्न श्रेणी की समितियों को उनके द्वारा सहकारिता विकास मे किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए क्षेत्रीय उत्कृष्ठता व श्रेष्ठता पुरस्कार दिये जाते है। वर्ष 2025 के लिए राज्य की विभीन्न वर्ग की समितियों को पुरस्कृत करने के लिए समितियों से नामांकन मँगवाए गए थे। समितियों से उनके द्वारा किए गए कार्य और उनकी परफॉर्मेंस की तुलना करने पर तय प्रोफॉर्मा मे सभी समितियों से सूचना मांगी गई थी। सभी समितियों से प्राप्त सूचनाओ का परीक्षण किया गया हैं। जिसमें देवनारायण प्राथमिक महिला सहकारी समिति का चयन किया गया है। जो लगातार सहकारी सेवाओं को आगे बढ़ाने, किसानों को सुविधा उपलब्ध कराने, नवांचारों में ड्रोन उपलब्ध कराने सहित किसानों के लिए लगातार यह समिति इस क्षेत्र में काम कर रही है। जो मिल का पत्थर साबित हो रही है।