डेगाना. सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर डेगाना में शुक्रवार को 'रन फॉर यूनिटी 2025' का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य समाज में एकता, अखंडता और सद्भावना का संदेश प्रसारित करना था। डेगाना विधायक अजयसिंह किलक ने कार्यक्रम में दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवानागी दी। दौड़ एवं कार्यक्रम डेगाना पुलिस थाने में हुआ। इस मौके पर तहसीलदार सतीश कुमार राव, पुलिस सीआई हरीश कुमार सांखला, समाजसेवी किशोर कुमार मोरडा, निजी सचिव रामअवतार पारीक, पीएसओ राकेश चौधरी, बिरदीचंद तोषनीवाल, कैलाश राठी, भैराराम सेन, माणक तोषनीवाल, पवन बिंदा, युनूस खान सहित लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। पुलिस फोर्स के साथ डेगाना के प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधियों सहित युवाओं ने भाग लिया। दौड़ पुलिस मुख्यालय से लगभग 1.5 किलोमीटर की दूरी तक आयोजित की गई। विधायक अजयसिंह किलक ने इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि पटेल ने बिना किसी प्रचार या यश की अपेक्षा के देश के लिए जीवन जिया, वह देश की एकता व अखंडता सुनिश्चित करने के उदाहरण थे। उन्होंने युवाओं सहित सभी लोगों से सरदार पटेल की जीवनी पढ़ने और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।तहसीलदार सतीश कुमार राव ने बताया कि ये कार्यक्रम भारत की एकता और अखंडता के प्रति नागरिकों की प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए आयोजित किया गया था, जिससे देशभक्ति का माहौल बना। सीआई हरीश कुमार सांखला ने बताया कि 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम पुलिस थाना डेगाना के सामने से शुरू हुआ। इस कार्यक्रम में शहर के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर राष्ट्रीय एकता का परिचय दिया।






