डेगाना में बाल हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव कार्यक्रम ऐतिहासिक:- ध्वज यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, दिनभर गूंजे जयकारे, डेगाना शहर बना धर्म नगरी दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों की मचु धूम, रात्रि को सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम, हजारों लोग उमड़े
02 Apr 2026

डेगाना में बाल हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव कार्यक्रम ऐतिहासिक:-  ध्वज यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, दिनभर गूंजे जयकारे, डेगाना शहर बना धर्म नगरी

डेगाना. 

शहर में इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव एवं श्री बाल हनुमान मंदिर में प्राकट्य दिवस अभूतपूर्व आस्था, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया।चान्दारूण रोड़ स्थित श्री बाल हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रमों ने पूरे शहर को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। हर तरफ जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष गूंजते रहे। मंदिर से लेकर डेगाना शहर और पूरा सड़क मार्ग जयकारों के साथ ही हाथों में ध्वज लेकर दिनभर लोगों की भीड़ से आस्था के भावनाएं झलक पड़ी।

रात से शुरू हुआ भक्ति का माहौल:- 

बुधवार रात्रि को सुंदरकांड पाठ के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे और मंदिर परिसर में आध्यात्मिक माहौल बना रहा।

जिसमें रात्रि को यूपी जिला अस्पताल प्रभारी डॉ. संजय केड़िया, डॉ. उषा केड़िया, पूर्व पार्षद भंवरलाल धोजक, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

सुबह विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक:- 

गुरुवार सुबह भगवान बाल हनुमान का विशेष अभिषेक एवं विधिवत पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी और दर्शन के लिए कतारें लग गईं।

डेगाना में बाल हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव कार्यक्रम ऐतिहासिक:-  ध्वज यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, दिनभर गूंजे जयकारे, डेगाना शहर बना धर्म नगरी

ध्वज यात्रा बनी मुख्य आकर्षण:- 

शहर के चारभुजा मंदिर से निकली भव्य ध्वज यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर बाल हनुमान मंदिर पहुंची। सैकड़ों श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर शामिल हुए। पूरे रास्ते जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा

जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। ध्वज यात्रा में माहौल धर्ममय नजर आया। रेलवे दक्षिण मुखी बालाजी मंदिर,  झगड़वास व चांदारूण बालाजी मंदिर से भी श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए ध्वज लेकर पहुंचे, जिससे आयोजन और भी भव्य बन गया।

विधायक किलक सहित जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत:- 

कार्यक्रम में डेगाना विधायक अजयसिंह किलक, पूर्व पालिकाध्यक्ष राधाकिशन बिंदा, समाजसेवी भंवरसिंह झगड़वास, पूर्व पार्षद भंवरलाल धोजक, जितेंद्र दाधीच, रामकिशोर नावन्धर, लालचंद लखारा, द्वारका प्रसाद हेड़ा, श्रवणराम आचार्य, मांगीलाल तोषनीवाल, पवन पुरोहित सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने भगवान बाल हनुमान के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

धर्मसभा में दिया सामाजिक संदेश:- 

धर्मसभा को संबोधित करते हुए विधायक अजयसिंह किलक ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में समरसता लाते हैं

युवाओं को संस्कृति से जोड़ते हैं

अभिभावक बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार दें। उन्होंने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घरों व प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील भी की।

महाआरती व भंडारे में उमड़ी भीड़:-

सुबह 11:15 बजे महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। दिनभर महाप्रसाद भंडारा चलता रहा। हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शहर में दिनभर रहा उत्सव जैसा माहौल रहा। पूरे दिन डेगाना शहर में उत्सव जैसा वातावरण देखने को मिला। श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के इस संगम ने इस बार के हनुमान जन्मोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। रात्रि में भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक प्रस्तुतियां देंगे। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहेंगे।

प्याऊ का उद्घाटन, श्रद्धालुओं को राहत:- 

मंदिर परिसर में “श्री सर्वेश्वर प्याऊ” का उद्घाटन किया गया। गर्मी के मौसम को देखते हुए यह पहल श्रद्धालुओं के लिए राहतकारी साबित होगी।