डेगाना में प्रभात फेरी का 12वा वार्षिक उत्सव 1 फरवरी को प्रभात फेरी को लेकर तैयारिया जोर शोर से।
27 Jan 2026

डेगाना में प्रभात फेरी का 12वा वार्षिक उत्सव 1 फरवरी को

डेगाना के सदर बाजार स्थित

वेंकेटेश सत्यनारायण मंदिर से प्रभात फेरी के 1 फरवरी शनिवार को 12 साल पूर्ण होने के अवसर पर रविवार को वार्षिक उत्सव पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। प्रभात फेरी के आयोजक मंडल के रमेशचंद बांगड़ व मंदिर के बैधनाथ करवा  ने बताया कि डेगाना में 12 साल पूर्व 2 फरवरी से श्रीमदभागवत कथा वाचक संत राधाकृष्ण महाराज के सानिध्य में प्रभात फेरी का शुभारंभ हुआ था।उसी दिन से प्रतिदिन शहर मे सुमधुर भजनों की धुन के साथ भक्तगण प्रभात फेरी आयोजन सुबह 5.30 बजे से निरंतर करते आ रहै है।शनिवार को प्रभात फेरी के 12 साल पूर्ण होकर 13वे वर्ष में प्रवेश होने पर वार्षिक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।