डेगाना में कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्रामः- मनरेगा कोई भीख नहीं, बल्कि गरीबों को रोजगार देने का कानूनी अधिकार, किसी भी कीमत पर समाप्त नहीं होने देंगे- बांगड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डेगाना की ओर से मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जनसंपर्क- चौपाल कार्यक्रम, ग्राम मिठडिया, चांदारुण, मांझी, जाखेडा सहित गांवों में कार्यक्रम
18 Jan 2026

डेगाना में कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्रामः-  मनरेगा कोई भीख नहीं, बल्कि गरीबों को रोजगार देने का कानूनी अधिकार, किसी भी कीमत पर समाप्त नहीं होने देंगे- बांगड़ा

डेगाना. 

डेगाना विधानसभा क्षेत्र में मनरेगा को कमजोर करने के कथित प्रयासों के विरोध में रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डेगाना की ओर से 'मनरेगा बचाओ संग्राम' के तहत जनसंपर्क चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्राम पंचायत जाखेड़ा, मांझी, मिठड़िया व चांदारूण में हुई सभाओं में सैकड़ों ग्रामीणों, मजदूरों, किसानों ने मनरेगा को बचाने का संकल्प लिया। इन जनसभाओं में ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि मनरेगा कोई भीख नहीं, बल्कि गरीबों को रोजगार देने का कानूनी अधिकार है। उन्होंने इसे किसी भी कीमत पर समाप्त नहीं होने देने की बात कही।

वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर मनरेगा को चरणबद्ध तरीके से कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने बजट में कटौती, मजदूरी के समय पर भुगतान न होना और काम के दिनों को सीमित करना जैसी नीतियों को गरीब विरोधी बताया।

ग्रामीणों ने कहा कि इन परिस्थितियों में ग्रामीण मजदूरों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मनरेगा के अधिकारों में कटौती की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। गांव-गांव में जनजागरण अभियान चलाकर सड़क से संसद तक संघर्ष की बात कही गई।

डेगाना में कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्रामः-  मनरेगा कोई भीख नहीं, बल्कि गरीबों को रोजगार देने का कानूनी अधिकार, किसी भी कीमत पर समाप्त नहीं होने देंगे- बांगड़ा

जनसभाओं में "मनरेगा बचाओ" व "गरीब का हक़ वापस दो" जैसे नारों से माहौल गूंज उठा:- 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष नागौर हनुमान बांगड़ा ने कहा कि पार्टी हर मजदूर, किसान और गरीब के साथ खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जब तक मनरेगा पूरी तरह सुरक्षित नहीं होगी, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डेगाना अध्यक्ष प्रकाश कुंकणा ने कहा कि मनरेगा बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी गांव- गांव, ढाणी ढाणी जाकर मजदूरो, ग्रामीणों किसानों से जनसंपर्क करेगी। जो सरकार गरीब के हाथ से काम छीनना चाहती है, उसे जनता करारा जवाब देगी। कांग्रेस पार्टी हर मज़दूर, हर किसान और हर गरीब के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। 

मनरेगा बचाओं संग्राम डेगाना विधानसभा प्रभारी गिरधारी मुंडेल ने कहा कि केंद्र की तानाशाही मोदी सरकार द्वारा मनरेगा को कमजोर करने की साज़िश के खिलाफ ग्रामीण मज़दूरों का आक्रोश सड़कों पर साफ दिखाई दिया, सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की गूंजती आवाज़ ने बता दिया कि मनरेगा कोई भीख नहीं, बल्कि गरीब के सम्मान और रोज़गार का अधिकार है।  

इन्होंने किया संबोधित:- 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश कुंकणा, मनरेगा बचाओ संग्राम विधानसभा प्रभारी गिरधारी मुंडेल, प्रभारी डॉ. हरिराम मातवा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष हारून रशीद, शिक्षाविद् देवकरण डारा, 

सरपंच मांगीलाल बेनीवाल, बंशीलाल मिठडिया, छोटूराम गुगड़वाल, भंवरलाल खालिया, अमराराम भांभू, मोतीराम खालिया, तेजाराम जाजुंदा, बाबू भाई लुहार, भैराराम लोमरोड, पुनाराम गोदारा, प्रेमजी सियाक, गजेंद्र सारण, शिंभू शर्मा, शशिकांत शर्मा, हंसराज राड़, प्रहलाद डूकिया, जगदीश जांगिड़, संजयसिंह सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, ग्रामीण, किसान मौजूद रहे।