डेगाना. डेगाना तहसील माहेश्वरी सभा के चुनाव माहेश्वरी भवन चांदारूण में शुक्रवार को संपन्न हुए।समाज के राकेश करवा ने बताया कि चुनाव पर्यवेक्षक मोतीलाल मंत्री पीपलाद व अशोक मुंदड़ा नागौर की देखरेख में सम्पन हुए। तहसील माहेश्वरी महासभा सभा के चुनाव में मनोज मोदानी सांजू को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष के लिए बंकटलाल राठी ईडवा, सचिव बृजमोहन सोनी डेगाना, सहसचिव कैलाश तापड़िया हरसौर ,संगठन मंत्री राजेश करवा चांदारूण, कोषाध्यक्ष रमेशचंद तापड़िया डेगाना को चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समाज की ओर से माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोदानी ने कहा कि सामाजिक विकास के लिए सभी मिलकर साथ काम करेंगे। उन्होंने समाज के विभिन्न मुद्दों पर मंथन करते हुए समाज हित्त व समाज विकास के लिए काम करने पर जोर दिया। चुनाव का कार्यकाल 3 वर्ष के लिए रहेगा। अंत मे चुनाव पर्यवर्षक मोतीलाल मंत्री ने चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन व सर्वसम्मति से होने पर समाज बंधुओं का आभार जताया।






