डेगाना. राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन रतन बहन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नागौर में आयोजित हुआ। जिसमें डेगाना क्षेत्र के शिक्षकों एवं राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के पदाधिकारी और शिक्षकों ने जोश व उमंग से भाग लिया। भाग लेकर शिक्षक हितों पर चर्चा की। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत संरक्षक सुरेश कुमार डूडी वपूर्व ब्लॉक अध्यक्ष डेगाना लालाराम कुलरिया के नेतृत्व में उप सभाध्यक्ष प्रकाशचंद ओझा, मंत्री घनश्यामसिंह चारण, भूराराम राईका, सुरेंद्रसिंह कारेल, बहादुरराम खिलेरी, राधेश्याम गोदारा सहित शिक्षकों ने भाग लिया। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत संरक्षक सुरेश कुमार डूडी ने कहा कि सरकार जल्दी से जल्दी तृतीय श्रेणी के शिक्षकों का स्थानांतरण करें। इसके लिए सरकार जल्द से जल्द स्थानांतरण नीति बनाएं। सम्मेलन में जिला मंत्री घनश्याम सिंह चारण ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें स्कूलों में अधिकाधिक नामांकन बढ़ाना चाहिए। मुख्य वक्ता राधेश्याम गोदारा ने शिक्षा शिक्षक शिक्षार्थीयों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष डेगाना लालाराम कुलरिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षकों को हमेशा छात्र हित में कार्य करना चाहिए।






