डेगाना उप जिला अस्पताल में डॉक्टरों- नर्सिंगकर्मियों ने किया कार्य बहिष्कारः- पीएमओ पर लगाया मनमर्जी करने, बिना कारण वेतन कटौती, भेदभाव सहित का मामला गरमाया, अस्पताल जताया विरोध एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी, विधायक किलक से भी मिलें, उधर, पीएमओ बोले.. विरोध करने वाले कुछ की लेटलतीफी बंद हो गई, इसलिए दर्द, व्यवस्थाएं सुधर गई, वेतन नहीं काटा, रोका, छुट्टियों पर प्रतिबंध है, मैं सरकार के नियमों में काम कर रहा हूं
12 Nov 2025

डेगाना उप जिला अस्पताल में डॉक्टरों- नर्सिंगकर्मियों ने किया कार्य बहिष्कारः- पीएमओ पर लगाया मनमर्जी करने, बिना कारण वेतन कटौती, भेदभाव सहित का मामला गरमाया, अस्पताल जताया विरोध

डेगाना (नागौर). डेगाना के राजकीय उप जिला अस्पताल में बुधवार को डॉक्टरों व नर्सिंगकर्मियों ने अचानक सुबह के समय लगातार 2 घंटे का कार्य बहिष्कार किया। अस्पताल के 6 चिकित्सकों सहित बड़ी संख्या में नर्सिंग स्टाफ ने कार्य बहिष्कार किया। बाहर विरोध जताने लगें। इस बीच पूरा मामला अस्पताल में बायोमेट्रिक हाजिरी में भेदभाव, वेतन काटने, परेशान करने, मनमानी करने जैसे आरोप विरोध जताने वाले चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ ने पीएमओ पर लगाएं। पीएमओ डॉ. संजय केड़िया पर मनमानी व कर्मचारियों को परेशान करने के आरोप लगाते हुए चिकित्साकर्मियों ने यह कदम उठाया। इसके चलते अस्पताल परिसर में मरीजों की भीड़ भी लग गई। इस बीच अस्पताल में खुद पीएमओ डॉ. संजय केड़िया, डॉ. उषा केड़िया एक अन्य चिकित्सक के साथ ही बाहर आयोजित शिविर में खुद बीसीएमओ डॉ. मेहराम महिया सहित अन्य नर्सिंग स्टाफ ने मरीजों की भीड़ को देखकर पूरी व्यवस्थाएं संभालें रखीं।

यह था पूरा मामला, जिस कारण कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया:-

विरोध कर रहे डॉक्टर्स ने अपनी समस्याओं से अवगत कराने के लिए अस्पताल से पैदल मार्च कर डेगाना उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पीएमओ पर मनमानी करने के आरोप लगाते हुए एसडीएम से मामले की जांच की मांग की गई। चिकित्साकर्मियों का कहना था, कि पीएमओ बिना किसी ठोस कारण के उन्हें परेशान करते हैं। उनकी सीएल (कैजुअल लीव) पीएल (प्रिविलेज लीव) शेष होने के बावजूद वेतन में कटौती कर रहे है। इसके अलावा, बायोमेट्रिक हाजिरी प्रणाली में सभी कर्मचारियों का डेटा शामिल नहीं करने सहित भेदभाव के आरोप लगाएं। आरोप लगाया कि पीएमओ अपने चहेते कर्मचारियों को अस्पताल की देखरेख का प्रभार दे रखा है, जबकि, कुछ जूनियर कर्मचारियों के नाम बायोमेट्रिक मशीन में दर्ज ही नहीं किए गए हैं। विरोध स्वरूप, डॉक्टर, नर्सिंगकर्मी अस्पताल के बाहर विरोध किया।  

डेगाना उप जिला अस्पताल में डॉक्टरों- नर्सिंगकर्मियों ने किया कार्य बहिष्कारः- पीएमओ पर लगाया मनमर्जी करने, बिना कारण वेतन कटौती, भेदभाव सहित का मामला गरमाया, अस्पताल जताया विरोध

कार्य बहिष्कार में इन चिकित्सकों सहित नर्सिंग स्टाफ ने जताया विरोध:-

कार्य बहिष्कार में इस मौके पर डॉ. जगदम्बेसिंह राठौड़ फिजिशियन, शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमरतन गोदारा, डॉ. राजेश बारूपाल, दंत विशेषज्ञ डॉ. मुकेश पूनिया, डॉ. जगदीश बावरी, डॉ. रवि बामणिया, राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास बेनीवाल, मांगूराम डूकिया, गोपाल सहित बड़ी संख्या में डॉक्टर्स व नर्सिंग स्टाफ सहित कर्मचारी मौजूद थे। 

पीड़ित डॉक्टर की जुबानी:- 

पीएमओ बेवजह चिकित्सको, स्टाफ को परेशान कर रहे। बिना वजह ही वेतन काट रहे, इससे सर्विस में दिक्कत आएगी। कार्य बहिष्कार एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, तो विधायक को अवगत करवाया है। बुधवार से लगातार 2 घंटे का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार रहेगा, जब तक मांगों को नहीं माना जाएगा।- डॉ. जगदंबेसिंह राठौड़ फिजिशियन, उप जिला अस्पताल (डेगाना)।

नर्सिंग एसोसिएशन अध्यक्ष की जुबानी:- 

नर्सिंग स्टाफ, चिकित्सकों को पीएमओ की ओर से परेशान व भेदभाव किया जा रहा है। इसको लेकर कार्य बहिष्कार किया। उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया। यूनियन की ओर से भी कार्रवाई की जाएगी।- रामनिवास बेनीवाल अध्यक्ष, राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन ब्लॉक (डेगाना)।

पीएमओ का कहना है:- 

बायोमेट्रिक के कारण कुछ डॉक्टर्स- नर्सिंग स्टाफ की लेटलतीफी बंद हो गई, तो झूठे आरोप लगा रहें। अस्पताल की व्यवस्थाओं में जबरदस्त सुधार हुआ। किसी का भी वेतन नहीं काटा, रोका गया है, डायरेक्टर की तरफ से छुट्टियों पर प्रतिबंध है। एक डॉक्टर की थांवला ड्यूटी लगाई, बिना स्वीकृति के निकले। सीएमएचओ आदेश पर ड्यूटी लगाई वो डाॅक्टर गया ही नहीं। मैं पीएमओ बना उससे पहले के ही ड्यूटी स्टाफ वो सेम, कोई बदलाव नहीं किया, बस काम चाहता हूं। कुछ डॉक्टरों ने प्राइवेट क्लीनिक बाहर खोल रखी है, उनको बंद होने का डर है। मैं सरकार के नियमों में कार्य कर रहा हूं। सभी आरोप बेबुनियाद है। मरीजों के लिए पूरी तरह से तत्पर होकर काम कर रहे हैं।- डॉ. संजय केड़िया पीएमओ, उप जिला अस्पताल (डेगाना)।