जीएसटी बचत से आमजन को मिलेगी बहुत बड़ी राहत, इसकी जागरूकता की जानकारियां जन-जन तक पहुंचाना जरूरी- किलक जीएसटी बचत उत्सव : व्यापारियों, उपभोक्ताओं सहित से किया संवाद कार्यक्रम, बाजारों में पहुंच ग्राहकों को किया जागरूक
25 Sep 2025
रिपोर्टर : राकेश करवा
डेगाना. जीएसटी 2.0 के तहत नए स्लैब लागू होने के बाद आमजन को इसके फायदे बताए जाने को लेकर शहर के माहेश्वरी भवन में वाणिज्यिक कर विभाग मेड़ता सिटी ने जनप्रतिनिधियों के साथ, डेगाना व्यापार मंडल व आम उपभोक्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया। इसके बाद मुख्य बाजारों में पैदल मार्च निकालकर उपभोक्ताओं व व्यापारियों को नई कर दरों के अनुसार माल बेचने को लेकर जागरूक किया। 22 से 29 सितंबर तक चल रहे जीएसटी बचत उत्सव के तहत वाणिज्यिक कर विभाग की ओर से संवाद कार्यक्रम रखा गया। जिसमें डेगाना व्यापार मंडल, विभिन्न व्यापारियों व शहरवासियों ने भाग लिया।






