जनता की आवाज बनकर हमेशा तत्परता से उठायेंगे जनहित के मुद्दों को - कूंकणा -ग्राम आच्छोजाई जानाजी धाम पर आयोजित सम्मान समारोह में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने किया संबोधित
29 Aug 2025

जनता की आवाज बनकर हमेशा तत्परता से उठायेंगे जनहित के मुद्दों को - कूंकणा

डेगाना.ग्राम अच्छोजाई में स्थित जानाजी महाराज धाम पर गुरुवार को क्षेत्र के देवासी समाज की ओर से सम्मान एवं अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। समारोह में पहुंचे नवनियुक्त डेगाना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश कुंकणा ने संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्याएं, जनहित मुद्दे व आम आदमी की पीड़ा को सरकार व प्रशासन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम लोगों की भी है। इसके लिए आम जनता से उनके मुद्दों को समस्याओं व क्षेत्र की चर्चाओं को लेकर लगातार सक्रिय होकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन कोई भी हो उसमें काम करने वाले पदाधिकारियों को हमेशा स्वच्छ रूप में जनता के लिए काम करना चाहिए। जिससे उनके समस्याएं व जनहित पीड़ा व मुद्दों पर काम किया जा सकें। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश कुंकणा सहित अन्य पदाधिकारियों का देवासी समाज की ओर से स्वागत सम्मान मारवाड़ी परंपरा से किया गया। इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष ने जानाजी धाम पर दर्शन कर मंगल कामना भी की। इस मौके पर बड़ी संख्या में देवासी समाज के लोग व पदाधिकारी मौजूद थे।