ग्रामीणों को मिला ग्रामीण सेवा शिविर में चिकित्सा सेवाओं का लाभ, बीसीएमओ ने किया निरीक्षण ईड़वा में ग्रामीण सेवा शिविर का हुआ आयोजन, टीबी मरीजों को बांटे निक्षय पोषण किट
07 Nov 2025

ग्रामीणों को मिला ग्रामीण सेवा शिविर में चिकित्सा सेवाओं का लाभ, बीसीएमओ ने किया निरीक्षण

डेगाना. ब्लॉक क्षेत्र के ईड़वा में शुक्रवार  को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। ब्लॉक हैल्थ सुपरवाइजर कैलाश डूकिया ने बताया की ईड़वा ग्राम पंचायत शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुँचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में आने वाले रोगियों का निःशुल्क उपचार किया गया तथा (गैर संचारी रोगों) की स्क्रीनिंग, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जांच, पीएमजेवाई योजना‌ व टीबी रोगियों की स्क्रीनिंग की गई। इस अवसर खण्ड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मेहराम महिया ने शिविर स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। ईड़वा शिविर में डॉ. राजेश कुमार, डॉ. रितिषा चौधरी, रामाअवतारसिंह नर्सिंग ऑफिसर, बाबूलाल, विक्रमसिंह लैब टेक्नीशियन, फकरू निशा एलएचवी टीम ने सेवाएं दी। शिविर में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच व उपचार सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉ. रितिषा चौधरी ने 5 निक्षय मित्र बनाए एवं  टीबी रोगियों को पोषण किट वितरित किए। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।