ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को सफलता हासिल करने के लिए अनुशासन के साथ पढ़ाई को ही प्रथम प्राथमिकता देनी होगी- पुलिस डीएसपी मयूर एजुकेशन ग्रुप डेगाना की ओर से प्रतिभाओं एवं उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित, हजारों विद्यार्थी रहे मौजूद
23 Sep 2025

ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को सफलता हासिल करने के लिए अनुशासन के साथ पढ़ाई को ही प्रथम प्राथमिकता देनी होगी- पुलिस डीएसपी

डेगाना. मयूर एजुकेशन ग्रुप डेगाना परिसर में मंगलवार को प्रतिभाओं एवं उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राजस्थान पुलिस डीएसपी रोहित चौधरी रेण ने संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में सिर्फ और सिर्फ पढ़ाई पर फोकस करना होगा। सोशल मीडिया से पूरी तरह से दूरी बनाकर रखें। अनुशासन और पढ़ाई प्रथम प्राथमिकता में विद्यार्थी के जीवन में होनी चाहिए। तभी आपको सफलता की सीढ़ी चढ़ने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बिना गाइडेंस के या स्कूल बेस वह मजबूत नहीं होने से वह प्रतियोगी परीक्षाओं में पिछड़ जाते हैं। इसलिए विशेष करके अभिभावकों व शिक्षकों की जिम्मेदारी बनती है, कि वह बच्चों के लिए पढ़ाई व अनुशासन को महत्व दें। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के प्रतियोगी परीक्षाओं में सक्सेसफुल के टिप्स बताएं, तो अपने जीवन के अपने अनुभवों के बारे में बताया। 

ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को सफलता हासिल करने के लिए अनुशासन के साथ पढ़ाई को ही प्रथम प्राथमिकता देनी होगी- पुलिस डीएसपी

अध्यक्षता करते हुए मयूर एजुकेशन ग्रुप डायरेक्टर देवकरण उ ने कहा कि लगातार संस्थान पिछले कई सालों से प्रतिभाओं उत्कृष्ट शिक्षकों के लिए काम कर रहा है। उन्होंने प्रतिभाओं को टेस्ट जैसे माध्यम में भी नगद प्रोत्साहन राशि देकर प्रोत्साहित किया। तो वहीं शिक्षकों को जिनका रिजल्ट बेहतर रहा बोर्ड में उन्हें 71 हजार से लेकर 51 हजार, 31, 21 व 11 हजार तक की राशि प्रदान की। इस मौके पर विभिन्न खेल क्षेत्र की प्रतिभाओं को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथि राजस्थान पुलिस सर्विस आरपीएस पुलिस डीएसपी रोहित चौधरी रेण को पहली बार विद्यालय पहुंचने पर स्मृति चिन्ह प्रदान कर मालाएं, साफा पहंनाकर सम्मान किया गया। वरिष्ठ पत्रकार हरिराम गुर्जर में संबोधित करते हुए कहा कि मयूर एजुकेशन ग्रुप संस्थान काफी पुराना है और विद्यार्थियों के अनुशासन और शिक्षा के क्षेत्र में नए प्रगति के सौंपान गढ़ रहा है। उन्होंने विशेष करके विद्यार्थी जीवन में अभी से ही कुछ न कुछ टारगेट निश्चित करने की विषय पर प्रकाश डाला। अतिथियों का भी सम्मान किया गया। हजारों की संख्या में मौजूद विद्यार्थियों व सैकड़ों शिक्षकों ने पूरे कार्यक्रम में अनुशासन के साथ भागीदारी निभाई। इस मौके पर मंच संचालन घींसू मंडा ने किया।