डेगाना. शहर सहित ग्रामीण अंचल में गणेश महोत्सव के इन दिनों धूम मची हुई है। गणेश महोत्सव के मौके पर चल रहे विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों में लोग बढ़- चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। शहर के अवनीश अस्पताल परिसर में चल रहे गणेश महोत्सव कार्यक्रम में काॅलोनीवासी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सोमवार शाम के समय आरती एवं पूजा- अर्चना कार्यक्रम में उमड़े। इस मौके पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में विशेष रूप से गणपति गजानन का श्रंगार कर विधिवत् पूजा- अर्चना व आरती की गई। इस मौके पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इस मौके पर डॉ. अमित चौधरी, डॉ. धनश्री चौधरी, निजी सचिव विधायक रामावतार पारीक, अनिल पारीक, जितेंद्र पारीक, हर्षद चौधरी, प्रतीक लखारा, पीयूष पारीक, शिव कुमार, दिनेशसिंह, मोहन चोयल, अवनीश चौधरी, अद्विता चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी प्रकार शहर में कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित हुए।






