गणगौर पर्व की धूम। शहर के प्राचीन शिव मंदिर में मनाया गणगौर महोत्सव।
18 Mar 2026
रिपोर्टर : राकेश करवा
डेगाना। शहर सहित ग्रामीण अंचल में गणगौर त्यौहार को लेकर धूम सी मची है। गणगौर पर्व को लेकर शहर के प्राचीन शिव मंदिर में गणगौर पूजन का सिलसिला जारी है।मंदिर के पवन पुरोहित ने बताया कि बुधवार को शिव मंदिर मे सुबह से ही कई प्रकार के आयोजन किए। गणगौर पूजन करने वाली महिलाओं व युवतियों ने नियमित पूजन अर्चना के बाद मंगल गीतों का आयोजन किया गया।महिलाओं ने शीतला अष्टमी को ज्वारों के बीजने का कार्यक्रम हुआ। उसी दिन से गणगौर तक गीतों का आयोजन किया जा रहा हे।। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक गणगौर के गीत गाकर माता को रिझाया। महिलाओ ने भजनों व गीतों पर जमकर नृत्य किया।
इस अवसर पर राजुदेवी करवा,कलावती करवा,सुमित्रा करवा,मधु करवा,सुमन करवा,संतोष करवा,ज्या भूतड़ा,सुनीता,लीला भूकर,प्रतिभा,साक्षी सहित महिलाएं उपस्थित रही।






