खेलों व खिलाड़ियों को लेकर राज्य सरकार कर रही हर तरह के प्रयास- जाजूंदा
05 Sep 2025

खेलों व खिलाड़ियों को लेकर राज्य सरकार कर रही हर तरह के प्रयास- जाजूंदा

डेगाना. उपखंड के ग्राम मांझी की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 69 वीं नागौर जिला स्तरीय 17- 19 वर्षीय छात्र- छात्रा कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह गुरुवार को आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सरपंच रामनिवास खटकड़ थे। विशिष्ट अतिथि मंडल सदस्य डॉ. हनुमान जाजुंदा, कहा कि खेलों व खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार दें रहीं प्रोत्साहन। अध्यक्षता करते हुए सीबीईओ गीता शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से सभी सरकारी विद्यालयों में खेल प्रतियोगिताओं का आगाज किया गया है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होगा।युवा समाजसेवी रामनिवास बेनीवाल (काका) मांझी ने कहा कि खेलों व खिलाड़ियों के लिए ग्रामीण स्तर पर भी भामाशाहों, संस्थाओं को भी आगे आकर सहयोग करना चाहिएं, इससे खिलाड़ी प्रोत्साहित होंगे। विशिष्ट अतिथि मंडल सदस्य डॉ. हनुमान जाजुंदा, युवा समाजसेवी रामनिवास बेनीवाल काका, सरपंच प्रतिनिधि मांगीलाल बेनीवाल, रणजीत डूडी, गोविंद बेड़ा एसीबीईओ, धनाराम गुगडवाल, हरिराम पंवार, लक्ष्मण नवल, पूनाराम बेनीवाल, हरीश गुगडवाल, ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षक संघ बजरंगलाल साहू सहित ने भी संबोधित किया। प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में 14, 17, 19 वर्ष के 156 बालक व 122 बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल 44 टीमों के खिलाड़ी खेल रहे हैं। मंच संचालन करते हुए वरिष्ठ अध्यापक शंकरलाल जांगिड़ ने बताया कि उद्घाटन के समय 20 टीम प्रभारी, 36 प्रतिनियुक्त कार्मिकों के साथ सभी प्रतियोगिता को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि पूरी व्यवस्थाएं विद्यालय स्तर पर, भामाशाहों, ग्रामीणों ने की है। प्रतियोगिता में कुश्ती के मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों व युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर पीटीआई राजेंद्र गौड़, किशनाराम सिंवर, पूर्णाराम जांगिड़, धनाराम लेगा सहित मौजूद रहे।