नागौर. जल शक्ति अभियान के तहत सोमवार को केंद्र सरकार की ओर से दौरे पर पहुंचे डायरेक्टर जनसंपर्क एवं सूचना विभाग मंत्रालय भारत सरकार नीरज कुमार। उन्होंने समीक्षा बैठक जिला मुख्यालय पर ली। तो वहीं गांवों का दौंरा कर हालात जाने। निदेशक, जनसंपर्क एवं सूचना विभाग केंद्र सरकार नीरज कुमार ने सबसे पहले जिला मुख्यालय पर संबंधित जल शक्ति अभियान सहित योजनाओं से जुड़े अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि जल शक्ति अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में, सुदूर गांव- ढाणियों तक अंतिम पंक्ति में बैठे हुए व्यक्ति तक सरकार की योजना का लाभ मिलें। इसके लिए योजनाओं को धरातल पर उतारने को लेकर अधिकारी किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरते। उन्होंने मानसून पश्चात जिले में वर्षा जल संरक्षण के तहत करवाए गए कार्यों की समीक्षा की। केंद्रीय दल द्वारा कलक्टर डॉ. अरुण कुमार पुरोहित एवं अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली।जिसमे उन्होंने बताया कि माह जून दौरे पर दल द्वारा दिए गए सुझावों के क्रम में जिला द्वारा किए गए कार्य एवं जल संरक्षण के अन्य कार्यों की समीक्षा रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी गई है। बैठक में जिला कलक्टर ने बताया कि इस इस मानसून में वर्षा अनियमित रही, जिसके कारण कार्य करवाने में दिक्कतें आई। लगभग 1 महीने में बारिश नहीं हुई, जब के एक ही दिन में 100 मीमी वर्षा के करीब हुई। जिससे पौधारोपण में अन्य कार्यों में दिक्कतें आई। गांवों में केंद्रीय दल ने किया निरीक्षण, पौधारोपण सहित विभिन्न योजनाओं को मौके पर देखा, भौतिक सत्यापन भी किया:-






