डेगाना. नागौर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हनुमानराम बांगड़ा की नियुक्ति के बाद से ही लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं और पार्टी संगठन पदाधिकारी में जोश व उमंग बनी हुई है। डेगाना क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल के रूप में कांग्रेसी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हनुमानराम बांगड़ा का स्वागत सम्मान कर उन्हें संगठन विभिन्न गतिविधियों, पार्टी संगठन को लेकर अवगत करवाया। इस मौके पर पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष व पार्षद गिरधारी मुंडेल, जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व सचिव महेश कुमार बुलवानी, पूर्व जिला सचिव भागीरथ चुड़ियास, दीपक सहित कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की टीम ने मारवाड़ी परंपरा से जिलाध्यक्ष का साफा पहनाकर, मालाएं पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर उन्हें संगठन और ब्लॉक और क्षेत्र में विभिन्न पार्टी संगठन में युवा कार्यकर्ताओं और संगठन के विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व सचिव महेश कुमार बुलवानी ने कहा कि यह प्रत्येक कार्यकर्ता की बदौलत है, कि सृजन अभियान से जिलाध्यक्ष का पद मिला है। इससे सभी का पूरे जिले में जोश के साथ पार्टी काम करेंगी। उन्होंने गरीब, दलित, शोषित सभी वर्गों की पार्टी कांग्रेस को बताया।






