डेगाना. चल रहे एनीमिया कार्यक्रम को लेकर सोमवार को टीम ने डेगाना क्षेत्र में निरीक्षण किया। इसको लेकर रिजनल कोऑर्डिनेटर शरद पारीक ने ग्राम सिंधलास की राजकीय स्कूल, राजकीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर का दौरा किया। स्कूल में एनीमिया प्रभारी से पिंक व बल्यू टेबलेट का स्टॉक व वितरण की प्रक्रिया जानीं। बच्चों से भी बातचीत की। शक्ति दिवस का महत्व जाना। एएनएम व आशा से एनीमिया कार्यक्रम के लिए आयरन सिरप का वितरण घर- घर जाकर देखकर निरीक्षण किया इस। इस मौके पर खण्ड स्वास्थ्य समन्वयक शिम्भुराम कड़वासरा ने विभिन्न जानकारियां दी। एनीमिया कार्यक्रम निरीक्षण में एनीमिया की रोकथाम और इलाज के लिए राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर किए गए उपायों का मूल्यांकन शामिल है। जिसमें आयरन-फोलिक एसिड सप्लीमेंट देना, कृमि मुक्ति अभियान चलाना और एनीमिया मुक्त भारत रणनीति जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।






