आरएएस सेवा में चयनित दो भाईयो का कुचामन सिटी की होटल केसर पैलेस में हुआ स्वागत- सम्मान
17 Oct 2025

आरएएस सेवा में चयनित दो भाईयो का कुचामन सिटी की होटल केसर पैलेस में हुआ स्वागत- सम्मान

कुचामन सिटी.आरएएस सेवा में चयनित गांव रिक्शा घाटवा के निवासी कुलदीप कुमावत की 11 वीं रैंक है। तो वही भाई रविंद्र कुमावत की 541 रैंक है। इसको लेकर होटल केसर पैलेस एंड रेस्टोरेंट, कुचामन सिटी में शुक्रवार को राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयनित अभ्यर्थियों का स्वागत एवं सत्कार किया गया। इस मौके पर कोऑपरेटिव चेयरमैन एवं होटल संचालक चेनाराम गुर्जर दीपपुरा, महेंद्र कुमावत, छोटूलाल स्वामी, श्रीराम गुर्जर, मदनलाल गुर्जर सहित लोग मौजूद रहें। इस मौके पर कोऑपरेटिव चेयरमैन एवं होटल संचालक चेनाराम गुर्जर दीपपुरा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाएं बहुत है, वास्तव में ही इन प्रतिभाओं ने इस बार प्रशासनिक सेवा में तहलका मचा दिया है। इनका मान- सम्मान कर प्रोत्साहित करना चाहिए, इससे और भी युवा प्रेरित होंगे।