आयुक्त श्रवणराम चौधरी को ब्यावर नगर परिषद आयुक्त के पद का सौंपा अतिरिक्त कार्यभार, ऐसे पहले आयुक्त जिनके पास तीन जिलों की कमान -लगातार नगर परिषदो, पालिकाओं में सक्रिय भूमिका में काम करने वाले ऐसे अधिकारी जिनके काम की तारीफ आमजन के बीच होती है
03 Sep 2025

आयुक्त श्रवणराम चौधरी को ब्यावर नगर परिषद आयुक्त के पद का सौंपा अतिरिक्त कार्यभार, ऐसे पहले आयुक्त जिनके पास तीन जिलों की कमान

मकराना/ ब्यावर.:-स्वायत शासन विभाग‌‌ व नगर निकाय विभाग के ऐसे सक्रिय व हर समय विभागीय योजनाओं व सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं के साथ-साथ नगर निकाय क्षेत्रों में काम करने का लंबा अनुभव लिए आयुक्त के पद पर काम कर रहे श्रवणराम चौधरी को लगातार एक के बाद एक जिम्मेदारियां मिल रही है। मूल रूप से मेड़ता सिटी के जलवाना गांव के मूल निवासी नगर परिषद आयुक्त श्रवणराम चौधरी को स्वायत शासन विभाग ने एक आदेश कर अब एक और जिम्मेदारी सौंपी है। आयुक्त श्रवणराम चौधरी मकराना नगर परिषद आयुक्त के पद के साथ-साथ ब्यावर नगर परिषद के आयुक्त पद का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। इसके साथ ही उनके पास बोरावड नगर पालिका एवं मेड़ता सिटी नगर पालिकाओं का अतिरिक्त कार्यभार भी है। तो अब श्रवणराम चौधरी के पास दो नगर परिषद व दो नगर पालिकाओं का कार्यभार भी है। वह लगातार सक्रिय भूमिका में काम करते हैं। इसी के लिए उनकी पहचान है, जाने जाते हैं। आम जनता के बीच विभिन्न समस्याओं और क्षेत्र के मुद्दों के साथ ही नगर निकाय विभाग में काम करने का उनके पास लंबा अनुभव है। वह फाइलों की पेंडेंसी तुरंत निपटाते हैं। तो वही होने वाले आमजन के कार्य सरलता से करते हैं। इसको लेकर सरकार ने उन पर भरोसा करते हुए अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। पूर्व में भी ब्यावर में रहते हुए उन्होंने ब्यावर के विकास में अहम भूमिका निभाई थी। अब जिला मुख्यालय का कार्यभार वापस मिला है। लोगों ने खुशी जताई है। प्रदेश के पहले ऐसे आयुक्त जो एक साथ चार-चार नगर परिषदों व पालिकाओं का कार्यभार संभाल रहे हैं। श्रवणराम चौधरी आयुक्त नगर परिषद पहले ऐसे आयुक्त है, जो प्रदेश के एक साथ तीन जिलों की कमान संभाल रहे हैं। जिसमें मुख्य रूप से डीडवाना- कुचामन जिला, फिर नागौर जिला व अब ब्यावर जिला इन तीनों जिलों की कमान को एक साथ संभाल रहे हैं।