डेगाना। 69वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता (17 वर्ष छात्र वर्ग) का रोमांचक फाइनल मैच वीर तेजा विद्या मंदिर, डेगाना और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरनेल के बीच खेला गया। खेल प्रभारी राजेन्द्र गौड़ व राजेन्द्र मुंडेल ने बताया कि इस कड़े मुकाबले में वीर तेजा डेगाना ने 62-38 से जीत दर्ज कर विजेता कप अपने नाम किया।संस्थान के निदेशक रविन्द्र डूडी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत संस्थान के लिए गौरव की बात है और इस तरह के आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं।
समारोह में उपस्थित अतिथियों में आशाराम मुंडेल, भंवरू खां, डालूराम डूडी, बीरमाराम डूडी, प्रकाश कुंकणा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, गिरधारी मुंडेल पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, बजरंगलाल साहू ब्लॉक अध्यक्ष, शिक्षक संघ शेखावत, विष्णु टांडी पार्षद प्रतिनिधि मंशीराम खिलेरी, मांगीलाल बेनीवाल पूर्व सरपंच मांझी, लालाराम कुलरिया, रामदेव गोदारा, मोहनराम डोडवाड़िया, सुगनाराम छरंग, भूराराम बेरा, रामसुख कारेल, जस्साराम डूडी, किशनाराम डूडी, उगमाराम बुगालिया, समाजसेवी अनवर भाटी, सुरेंद्र ढाका बामणा सरपंच चौसली प्रधानाचार्य आशाराम बेगड़, हरीराम डूडी, आशाराम डूडी, रामचन्द्र मोहिया, हरेन्द्र सोहू टीम प्रभारी वीर तेजा, छोटूराम खिलेरी, शिक्षक संघ संरक्षक सुरेश कुमार डुडी,प्रधानाचार्य वीर तेजा धन्नाराम डूडी तथा व्यवस्थापक लालाराम प्रजापत शामिल रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन दिनेश कारेल ने किया। समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को अतिथियों ने ट्रॉफी और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए दर्शकों ने भी तालियों से उनका हौसला बढ़ाया।






