डेगाना। शहर के वेंकेटेश सत्यनारायण मंदिर में हनुमान जयंती महोत्सव के तहत विभिन धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 50 करोड़ राम नाम लिखी पुस्तको की परिक्रमा का आयोजन किया जा रहा है। राकेश करवा ने बताया कि परिक्रमा करने के लिए बड़ी संख्या में श्रदालु उमड़ रहे हैं। परिक्रमा प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 9 बजे तक परिक्रमा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। दोपहर में परिक्रमा में महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। महिलाये परिक्रमा करते हुए श्री राम जय राम जय जय राम के उच्चारण के साथ परिक्रमा लगा रही है। मंदिर के व्यस्थापक बैधनाथ करवा ने बताया कि 50 करोड़ राम-नाम लिखी पुस्तको के 108 परिक्रमा लगाकर श्रदालु अपने आप को पुण्य कमा रहे है। कार्यक्रम का समापन 2 अप्रैल हनुमान महोत्सव को होगा। डेगाना। शहर के सदर बाजार स्थित वेंकेटेश सत्यनारायण मंदिर में राम भक्तों की आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। मुख्य मंदिर में विभिन्न श्रद्धालुओं द्वारा हस्तलिखित करीब 50 करोड़ रामनाम पुस्तिकाओं का चैत्र प्रतिपदा से मंदिर परिसर में विशेष प्रदर्शन किया जा रहा है। मंदिर में रखी गई इन पवित्र पुस्तिकाओं की श्रद्धालु प्रतिदिन परिक्रमा कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक भक्तों की निरंतर आवाजाही बनी रहती है और राम नाम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा है।






