17वीं बार रक्तदान कर समाजसेवा की मिसाल बने जयेंद्र सिंह बिका रक्तदान सबसे बड़ा दान है, हर युवा को आगे आना चाहिए”
18 Sep 2025

17वीं बार रक्तदान कर समाजसेवा की मिसाल बने जयेंद्र सिंह बिका

डेगाना समाजसेवा के प्रति समर्पण दिखाते हुए जयेंद्र सिंह बिका ने मंगलवार को 17वीं बार रक्तदान किया। उनके इस कदम की सराहना पूरे क्षेत्र में हो रही है। रक्तदान के बाद बातचीत में जयेंद्र सिंह ने कहा, “रक्तदान करना मेरे लिए गर्व की बात है। यदि मेरी थोड़ी सी मदद किसी का जीवन बचा सकती है तो इससे बड़ा सुख और कुछ नहीं। मैं युवाओं से अपील करता हूँ कि वे भी नियमित रक्तदान करें।”डाक्टरों ने बताया कि जयेंद्र सिंह बिका जैसे लोग समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। नियमित रक्तदान से न केवल मरीजों को जीवन मिलता है, बल्कि रक्तदाता भी कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं।स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने जयेंद्र सिंह को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में नई चेतना जगाते हैं